Skip to content

शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही–

जांजगीर-चांपा/ शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी आरोपी डूमर लाल गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता उम्र 40 साल पता कदम चौक थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध धारा 64 (२)(एम) BNS के तहत कार्यवाही की गई,

दरअसल आरोपी डूमर लाल गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता के द्वारा पीड़िता को शादी करने झासा देकर जबरजस्ती अनाचार किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया,

Ad

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा द्वारा थाना स्तर से टीम गठित कर आरोपी डूमर लाल गुप्ता को पकड़ा,

जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. उमेंद्र मिश्रा मप्रआर. पुष्पलता साहू, आर. वीरेश सिंह, गोपेश्वर सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।