Skip to content

शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक…

रायगढ़ /शादी सीजन में बारात और आयोजनों के दौरान वाहनों से जाम न लगने देने और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक की,संचालकों के सुझावों पर बनी सहमति, दरअसल जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह द्वारा शहर के मैरिज गार्डन संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शादी एवं अन्य आयोजनों के दौरान मैरिज गार्डन के बाहर लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या का समाधान करना था,बैठक में डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने कहा कि शादी के सीजन में बारात और कार्यक्रमों के दौरान मैरिज गार्डन के बाहर अत्यधिक भीड़ और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है,

जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है,उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैरिज गार्डन संचालक स्वयं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जहां पार्किंग उपलब्ध नहीं है वहां अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए,

डीएसपी ने संचालकों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान प्राइवेट गार्ड एवं वालंटियर नियुक्त किए जाएं, जो पार्किंग और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करें,साथ ही संबंधित थाना और यातायात पुलिस को पूर्व सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यक पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारू रखा जा सके।

बैठक में मैरिज गार्डन संचालकों से सुझाव भी लिए गए, जिन पर सहमति बनाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया,इसमें गार्डन के बाहर सड़क पर वाहन खड़े न होने देना, स्पष्ट पार्किंग संकेतक लगाना, बारात मार्ग का पूर्व निर्धारण, कार्यक्रम के समय स्लॉट की जानकारी देना और यातायात पुलिस के साथ बेहतर समन्वय शामिल है,बैठक को सभी ने सार्थक बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।