रायगढ़ /रायगढ़ पुलिस ने कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है,यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र में लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी,

कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं, उनसे पूछताछ की जा रही है, दरअसल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लाल टंकी इलाके में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है,
मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा और मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है,शुरुआती जानकारी के अनुसार हिरासत में ली गई महिला का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है,
पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस कथित सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी,हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है,पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है,दोनों से पूछताछ जारी है…




