Skip to content

शहर के होटलों के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में किराये के मकान में बाहर से लड़कियां बुलवा कर संचालित हो रहे गर्म गोश्त के काले कारोबार पर नये पुलिस कप्तान के आते ही लगाम कसने पुलिस की लगातार कार्रवाई…

रायगढ़/शहर में देह व्यापार को गोरखधंधा काफी फल फूल रहा है, सोमवार को केलो विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकड़ाने के बाद मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के शिवा नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट के भांडाफोड़ करते हुए तीन युवतियों के हिरासत में लिया है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है,माना जा रहा है कि इस काले कारोबार में लिप्त युवितियों का कोलकाता लिंक है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय शिवा नगर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने रेड कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है तथा तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रहे शहर में देह व्यापार भी काफी फल फूल रहा है तथा शहर के होटलों के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में किराये के मकान में बाहर से लड़कियां बुलवा कर देह व्यापार संचालित हो रहा है।

Ad

नये पुलिस कप्तान के आते ही इस तरह के अवैध करोबार पर लगाम कसने लगातार पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। सोमवार को चक्रधरनगर पुलिस ने जहां केलो विहार के एक किराये के मकान में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दलाल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था तो वहीं मंगलवार को शिवा नगर क्षेत्र में रेड कर कोतवाली पुलिस ने भी एक ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में देह व्यापार के लिए पैकेज का ट्रेंड चल रहा है।