रायपुर /रायपुर के वीआईपी (VIP) रोड इलाके से एक शर्मनाक खबर सामने आई है,यहाँ एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ न केवल दरिंदगी की गई बल्कि उसे सूनसान जगह पर बेसहारा छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह शर्मनाक वाकया बीती रात करीब 9:30 बजे तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल के पास शुरू हुआ जहाँ दो मासूम बहनें सिग्नल पर भीख मांग रही थीं,तभी आरोपी अपनी कार लेकर वहाँ पहुँचा और उन्हें भरपेट अच्छा खाना खिलाने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया, शातिर आरोपी ने रास्ते में बड़ी बहन को खाने का सामान लाने के लिए पैसे दिए और उसे कार से नीचे उतार दिया।
जैसे ही वह उतरी आरोपी छोटी बच्ची को अपने साथ लेकर तेजी से वीआईपी रोड की ओर फरार हो गया, और मासूम को एक अंधेरे सूनसान इलाके में उसने कार को रोका और कार के भीतर ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वही पर उसे रोता-बिलखता छोड़कर भाग निकला।
इधर बड़ी बहन ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसे सुन घबराये परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुचें और सारी बात पुलिस को बताई, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया और शहर में घटना स्थल के चप्पे-चप्पे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई,
और फुटेज में आरोपी अपनी कार समेत मिल गया, जिससे आरोपी की कार का नंबर और उसकी पहचान हो सकी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील है जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। वर्तमान में वह रायपुर के सड्डू इलाके में ड्राइवर का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है,फ़िलहाल पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अब उसका इलाज जारी है,,




