जांजगीर-चांपा /जांजगीर-चांपा जिले में बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में दो युवकों की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों ने मृतकों को शराब में सुहागा मिलकर बेचा था जिसे पीने से दो युवकों की मौत हो गई थी, दरअसल बीते 15 सितंबर 2025 को ग्राम करही के दो युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी,

मृत युवकों में जो शराब पी थी उसे गांव के ही अवैध शराब विक्रेता सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन से खरीदा था,शराब पीने के तुरंत बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें इलाज के लिए सारंगढ़ के राधा कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई,
युवकों की संदिग्ध मौत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तुरंत जांच के निर्देश दिए,


जांच के दौरान शव परीक्षण रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या है,इसके बाद बिर्रा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया,पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व SDOP चांपा यदुमणि सिदार कर रहे थे,टीम ने तकनीकी सबूतों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदेही भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन को हिरासत में लिया,
जिनसे कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया,आरोपी भोला ने बताया कि मृतक सूरज और मनोज आए दिन उसके पास शराब पीकर झगड़ा करते थे और उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देते थे,रोज-रोज की इस परेशानी से तंग आकर उसने अपने चचेरे भाई अनिल टंडन के साथ मिलकर दोनों को जान से मारने की योजना बनाई,
योजना के के अनुसार उन्होंने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर रख लिया था, जब सूरज और मनोज शराब खरीदने आए तो वही सुहागा मिला जहरीली शराब उन्हें दे दी जिसे पीने से दिनों की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई, पुलिस ने दोनों आरोपियों भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार कर लिया है,उनके कब्जे से सुहागा का रैपर और एक बड़ा सूजा (नुकीला हथियार) भी बरामद हुआ है,दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है,



