Skip to content

शराबी युवक की करतूत जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश,शराब के जुगाड़ के लिए कर दिया ये कांड…

पटना /बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने ऐसी हरकत की जिससे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे,दरअसल युवक को शराब पीने का आदि था और उसके पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे,अब शराब ले ते ले कहां से फिर उसके खुराफाती दिमाग में एक प्लान आया और युवक ने कुत्ते को पकड़ा और उसको मारकर उसके कई टुकड़े (मटन)किए फिर पूरे गांव में घूमा और सभी को कहा कि मेरे पास खरगोश का मांस(मटन) है, लोग भी उसकी बातों में आ गए और उससे मांस(मटन)खरीद लिया, मगर मांस(मटन) खाकर कई गांव वालों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद युवक की घिनौनी करतूत सबके सामने आई अब पूरे गांव ने आक्रोश व्याप्त है,

दरअसल ये पूरी घटना मधुबन प्रखंड स्थित गरहिया बाजार थाना क्षेत्र के गरहिया गांव की है ,यहां रहने वाला मंगरु सहनी नामक युवक शराब का आदी है और अक्सर नशे में लोगों से झगड़ता है और उनसे ठगी भी करता है, आरोप है कि मंगरु सहनी ने गांव में एक कुत्ते को पकड़कर मार डाला और इसके बाद उसने कुत्ते के मांस(मटन) टुकड़ों में काटा और मांस(मटन) को खरगोश का मांस(मटन) बताकर गांव में बेचने लगा,ठंड के मौसम में कई ग्रामीणों ने मांस खरीद लिया,आरोपी ने करीब एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मांस बेचा और इस तरह कई लोगों से पैसे वसूल कर शराब पी ली,

Ad

लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी— ग्रामीणों ने बताया कि मांस(मटन) खाने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी,किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो किसी के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया,कुछ बच्चों की हालत भी खराब हो गई शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर अचानक इतनी तबीयत क्यों बिगड़ रही है,फिर अगले दिन मंगरु ने खुद ही पूरे गांव में घूम-घूम कर कहा कि मैंने आप सभी को खरगोश नहीं, बल्कि कुत्ते का मांस(मटन) बेचा था यह जानकर लोग सन्न रह गए,

लोगों को धमकाने लगा मंगरु–जब गांव वालों ने मंगरु की इस घिनौनी हरकत का विरोध किया तो वो उन्हें धमकियां देने लगा,फिर वहां से भाग गया. बाद में गांव वालों को एक खेत में कुत्ते का कटा हुआ सिर और पैरों की हड्डियां मिलीं,कुत्ते के अवशेष मिलने के बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया,इसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और पीड़ित परिवारों ने गरहिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की,

घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश-ग्रामीणों के अनुसार मंगरु ने गांव के करीब 15 लोगों को यह मांस खिलाया है,घटना के बाद पूरे गांव में गुस्सा और डर का माहौल है,लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं,

वहीं इस मामले को लेकर गरहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया- मामला संदिग्ध है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है,जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है…..