जशपुर /जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय विधवा महिला के साथ जंगल के रास्ते में दरिंदगी की गई,दरअसल महिला अपने ससुराल से मायके जा रही थी तभी आरोपी नीलेश राम भगत ने उसे अकेला पाकर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि विरोध करने पर पत्थर से जान लेने की कोशिश भी की,
परन्तु पास से गुजर रही एक साहसी गांव की लड़की ने महिला की चीख सुनकर आरोपी को भगाया और पीड़िता की मदद की,पीड़ित महिला जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है और दो बच्चे हैं, घटना दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पैदल जंगल के रास्ते अपने ससुराल से चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत मायके जा रही थी,


रास्ते में आरोपी नीलेश राम भगत ने अचानक पीछे से उसके बाल खींचकर उसे जमीन पर पटक दिया,इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पास की झाड़ियों में ले गया,महिला के अनुसार नीलेश ने जबरन उसके कपड़े फाड़कर फेंक दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया,जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने पास पड़ा एक पत्थर उठाकर उसे मारने की कोशिश की,
इसी दौरान महिला की आवाज सुनकर गांव की एक लड़की मौके पर पहुंची जिसे देखते ही आरोपी नीलेश राम भगत भाग गया, साहसी लड़की ने ही पीड़ित महिला को कपड़े पहनाए और उसे उसके मायके तक सुरक्षित पहुंचाया,पीड़ित महिला ने अगले दिन यानी 10 अक्टूबर 2025 को चौकी सोनक्यारी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई,
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की,चौकी सोनक्यारी में आरोपी नीलेश राम भगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (1) (दुष्कर्म) और 115 (2) (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी नीलेश राम भगत को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया,
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीलेश राम भगत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया,पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोनक्यारी, सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह, आरक्षक विमल मिंज और नगर सैनिक शिव शंकर रवि की अहम भूमिका रही,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने इस संबंध में बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,उन्होंने स्पष्ट किया कि चौकी सोनक्यारी क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि “महिलाओं से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा…



