गौरेला/पेंड्रा /मरवाही/ जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां पति की मौत के बाद अकेले रह रही एक विधवा महिला के साथ उनके के ही रिश्ते के दो देवरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था, इसके बाद वह अकेले जीवनयापन कर रही थी,पीडिता का आरोप है कि इसी परिस्थिति का फायदा उठाकर रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले में गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं,एक मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ भी दुष्कर्म संबंधी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है, अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,




