रायगढ़ / वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले के कापू में 71 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन और 7.96 करोड़ की लागत से समनिया से पत्थलगांव खुर्द के बीच सांगुल नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया,

वित्त मंत्री श्री चौधरी यहां आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया भी इस दौरान साथ रहे, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि नए तहसील ऑफिस भवन के बनने से कार्यालयीन कामकाज व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सहूलियत होगी,

समनिया पुल के बनने से अब बरसात के दिनों में आवागमन में राहत होगी,अंचल के करीब 20 हजार लोग लाभान्वित होंगे, इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण और 50 रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की,
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ से धरमजयगढ़ और धरमजयगढ़ से कापू तक सड़क का निर्माण तेजी से पूरा करवाया गया है,जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो, हम सुदूर अंचल के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं,
उन्होंने कहा कि कापू क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और बजट में भी शामिल किया गया है,उन्होंने कहा कि ससकोबा से पाराघाटी तक 2 करोड़ 72 लाख एवं सेमीपाली से क्रोन्धा तक 2 करोड़ 35 लाख की स्वीकृति दी गई है,तहसील कार्यालय के बाउण्ड्रीवाल के लिए इस्टीमेट बनाकर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए,इसी तरह परसदा में पहुंच मार्ग तक निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति की बात कही,
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, किसानों को धान का 31 सौ रूपये की दर से भुगतान, बकाया बोनस के 37 सौ करोड़ रूपये देने का काम किए,माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन से हर माह 1 हजार रूपये की राशि जारी कर रहे हैं,
पीएम आवास के काम तेजी से पूरे करवाए जा रहे हैं, जिससे लोग अपने पक्के मकानों में रहने का सपना पूरा कर सकें,शाला प्रवेशोत्सव में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूली बच्चों को किताब और गणवेश का वितरण करते हुए नवीन सत्र की शुभकामनाएं दी,
सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय भवन बनने से यहां का काम बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा, वहीं समनिया पुल से उस इलाके के ग्रामवासियों को बारामासी आवागमन की सुविधा मिलेगी,उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है,इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समनिया पुल से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बारामासी आवागमन की सुविधा– समनिया में 7.96 करोड़ की लागत से सांगुल में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के बन जाने से आसपास के ग्रामवासियों को तहसील मुख्यालय आने-जाने में लगभग 12 कि.मी.की दूरी कम लगेगी,पुल की लंबाई 120 मीटर है। वर्षा काल में यह मार्ग पूर्णरूप से बंद हो जाता था,पुल के बन जाने से आसपास के करीब 20 हजार ग्रामवासियों को बारामासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जावेगी,इसमें कापू और समनिया के साथ पत्थलगांव, रतनपुर, विजयनगर, अलोला को लाभ मिलेगा।



