Skip to content

हाईवे को बना स्टंट का अखाड़ा,वायरल-वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाई,पुलिस ने सभी गाड़ी मालिकों पर मामला दर्ज–

राजनांदगांव./ राजनांदगांव के जीई रोड पर रोड-मस्ती का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया हैदरअसल बीते दिनों एक रोड-मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था,वीडियो में युवक -युवतियां पांच अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर सड़क पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे जिसे लेकर लोगों में चिंता और नाराजगी देखी गई थी,

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सभी गाड़ी मालिकों को चिन्हित कर वाहनों को थाने लाया गया, जहां उन्हें खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, मामले में पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी है पुलिस ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो…