Skip to content

वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को RPF ने उत्तरप्रदेश में छापा मारकर किया गिरफ्तार–

रायगढ़ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल के रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ के धारा 160 (2) रेलवे अधिनियम।में जारी स्थायी PNBW वारंटी को आरपीएफ की गठित विशेष टीम ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को उत्तरप्रदेश में छापा मारकर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है,

आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 278/12 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1916/12 एवं धारा 160 (2) रेलवे अधिनियम में न्यायालय के द्वारा आरोपी शमषेर सिह, पिता संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष पता बडहा फतेहपुर थाना – सुल्तानपुर, जिला – फतेहपुर (उ.प्र.) के विरुद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था,

Ad

जिसकी तामिली हेतु प्रधान आरक्षक वाई.के. पटेल व आरक्षक मनोज कुमार को भेजा गया था जिनके द्वारा उसके दिए गए पते पर जाकर खोजबीन एवं पतासाजी के दौरान अपने पते पर मिला एवं उसको वारंट के आधार पर पकड़ा गया और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया,

जहा सउनि एस.के. यादव के द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसकी सूचना उसके पिताजी को दी गई,आरोपी को माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु मय वारंट पेश किया,