Skip to content

लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत व एक यात्री घायल…

देश /विदेश/नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया,यहाँ माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए, दोनों हेलिकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे,

शुरुआती जानकारी के अनुसार लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए जिसके बाद दुर्घटना हो गई,पुलिस कार्यालय सोलुखुम्बु के अनुसार इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हुआ है, मृतक की पहचान तत्काल सार्वजनिक नहीं की गई थी,

घायल यात्री को प्रभु एयर के हेलिकॉप्टर से लुकला पहुंचाया गया जहां उसे उपचार के लिए ले जाया गया, पुलिस के बताये अनुसार दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट सुरक्षित हैं, यह दुर्घटना सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरीचे हेलीपैड पर हुई,

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई,नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है, दोनों हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अलग-अलग दिशाओं से हेलीपैड के पास पहुंचे थे, इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए,घटना के बाद एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टर संचालन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।