रायगढ़ /खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, दरअसल 02 जुलाई 2026 को पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान वर्ष 2018 में महेन्द्र पासवान से हुई,
और आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से विवाह करने का आश्वासन दिया,पीड़िता द्वारा अपने परिवार की जानकारी देने के बाद आरोपी ने उसे विश्वास में लिया और अपने साथ किराये के मकान में लिव-इन में रहने लगा और इस बीच उसने विवाह का विश्वास दिलाकर लगातार पीडिता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं,इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने विवाद करते हुए दिनांक 30 जून 2026 को उसे अपने साथ रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया।
महिला के आवेदन पर अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज कर उसकी सहमति से चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा आवश्यक जैविक साक्ष्य सुरक्षित किए गए।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे उसके निवास से हिरासत में लिया,पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसका भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




