खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई / खैरागढ़ जिले में जालबांधा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से यौन शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने शिकायत के महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,आरोपी की पहचान पुनित दास साहू उर्फ ‘साहेब’ (54) के रूप में हुई है, जो ग्राम करमतरा का निवासी है और खेती किसानी का कार्य करता है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन ने बीते 19 जुलाई 2025 को जालबांधा चौकी पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई,रिपोर्ट में उसने बताया कि आरोपी जिसे गांव में सभी ‘साहेब’ के नाम से जानते हैं उसने, उसकी अबोध नाबालिग बहन के साथ बीते करीब 3 वर्षों से यौन शोषण करता आ रहा है,जिसकी उसे अब जानकारी मिली है,


बताया जा रहा है कि आरोपी पुनित दास रोजाना स्कूल से लौटती बालिका को चॉकलेट, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री का लालच देकर अपने घर ले जाता था और वहां वो उसके साथ अपनी काम वासना को शांत करता था और यह सिलसिला करीब तीन वर्षों से चल रहा है,
प्रार्थिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते ही थाना जालबांधा में अपराध क्रमांक 362/25 के तहत धारा 64, 64(2)(m), 65(2) भा.दं.सं. एवं POCSO Act की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और प्रथम सूचना दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को उसके गांव से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा,वही घटना के सामने आने के बाद ग्राम करमतरा में आक्रोश फैल गया है,ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था, लेकिन उसकी धार्मिक छवि के कारण कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा था,पर अब पूरा मामला सामने आ चुका है तो गांव में आरोपी के प्रति गुस्से का माहौल है,

