रायगढ़ / रायगढ़-घरघोड़ा नेशनल हाइवे पर शहर के लाखा डैम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली दो मजदूरों की लाश, देर रात में मोटरसाइकिल लेकर निकले थे दोनों युवक, ग्राम चिराईपानी स्थित सुनील इस्पात कंपनी में ठेकेदार जेडी के मातहत मजदूरी का काम करते थे युवक,कोतवाली पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं,
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर से तकरीबन 13 किलोमीटर दूर रायगढ़-घरघोड़ा नेशनल हाइवे पर ग्राम पंचायत लाखा में उस समय सनसनी फैल गई जब लाखा डैम के पास सड़क किनारे दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित हालत में पड़े हुए मिले,


चूंकि दोनों में से एक युवक की सांसें थम चुकी थी, इसलिए जागरूक युवकों ने मौके की नजाकत को भांप तत्काल 112 नंबर डायल कर सूचना दी। कुछ देर में एम्बुलेंस पहुंचने पर दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण में एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे अधमरे का सघन उपचार शुरू हुआ लेकिन कुछ देर में उसकी भी मौत हो गई,
दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय के मर्च्यूरी रूम में लावारिस की तरह पड़े दोनों लाशों की शिनाख्त सुनील इस्पात के मजदूरों के तौर पर हुई,पुलिस पूछताछ में पता चला कि सक्ती जिले के डभरा थानांतर्गत ग्राम बगरैल निवासी उदय टंडन पिता स्व. राजकुमार टंडन (21 साल) और डभरा के ही ग्राम भांठा निवासी दिनेश रौतिया पिता अजय कुमार (22 वर्ष) लाखा से लगे ग्राम चिराईपानी स्थित सुनील इस्पात कंपनी में ठेकेदार जेडी के मातहत सालभर से मजदूरी का काम करते थे,
जो बीते 6 अगस्त की रात उदय और दिनेश अपने श्रमिक मित्र राजेश यादव की मोटरसाइकिल (क्रमांक – सीजी 11 बीएफ 3486) को मांगकर दोस्त दिलेश के साथ निकले थे दूसरे रोज पूर्वान्ह लगभग 11 बजे लाखा डैम के पास रोड के पास दोनों गिरे पड़े थे,चूंकि बेहोश पड़े दोनों युवक के मुंह और नाक से खून बह रहा था, इसलिये लोगों ने पुलिस की मदद ली,और डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुचाया,
बहरहाल, सुनील इस्पात के ठेका श्रमिक के तौर पर दोनों युवकों की पहचान होने के बाद कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा रही है, ताकि उनकी मौत की असल वजह सामने आ सके।
ब्रेकिंग रायगढ़ –



