जांजगीर चाम्पा /जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर के मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में दोपहर 3 बजे एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया, जहाँ चार लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहा है,वीडियो में आप देख सकते हैं की किस तरह सरेआम लात-घूंसे और थप्पड़ चल रहे हैं,
दरअसल मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में आई लड़कियां किसी बात को लेकर अचानक आपस में भिड़ गईं, और देखते ही देखते मामूली कहा-सुनी भारी मारपीट में बदल गई,वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे, थप्पड़ और बाल खींचकर हमला कर रही हैं। यह लड़ाई किसी फिल्म के एक्शन सीन से कम नहीं थी!

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सरेआम मारपीट को छुड़ाने की बजाय आसपास में खड़े लोग मूकदर्शक बन देख रहे थे, वही कुछ लोग अपने मोबाइल निकालकर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया,अब ये फुटेज वायरल होकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है,इधर घटना की विडिओ वायरल होने कि सूचना मिलते ही चांपा पुलिस सक्रिय हुई और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और झगड़े में शामिल लड़कियों की पहचान कर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है,यह विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी गहन पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।



