ब्रेकिंग रायगढ़/ जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले के नदी-नालों का बढ़ा रहा है जल स्तर, बुधवार सुबह से बदला है जिले का मौसम, अब तक जारी है रुक रुक कर बारिश का दौर,
तेजी से बढ़ रहा केलो डैम के जलस्तर, आज शाम से खोले गए है डैम के 6 गेट, शहर के निचले इलाके में बाढ़ की स्थित्ति हो सकती है निर्मित,


जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, शहर के मरीन ड्राइव में पानी भरने पर यातायात रोकने के दिए निर्देश,डैम की क्षमता 76.07 मिलियन क्यूबिक मीटर है,केलो डेम का अधिकतम जलभराव स्तर 233.00 मीटर
फिलहाल इसमें 232.25 मीटर तक पानी भर चुका है, जिसके बाद गेट खोलने का निर्णय लिया,3 सितंबर तक जिले में 1090.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है



