Skip to content

रोपवे टूटने से बड़ा हादसा एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,मुख्यमंत्री साय ने रोप-वे दुर्घटना पर जताया दुःख…

रायपुर/महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन रोपवे टूटने से बड़ा हादसा, हादसे में 28 वर्षीय महिला की हादसे में मौत,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है, गंभीर घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

वही मुख्यमंत्री साय ने खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना पर दुःख जताया है, सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

दरअसल सुबह 10 से 11 बजे के बीच माता खल्लारी के दर्शन को रायपुर टिकरापारा, राजा तालाब रायपुर और दलदल सिवनी के परिवार माता के दर्शन को रोपवे पर चढ़े हुए थे, खल्लारी माता मंदिर की ओर से एक रोपवे जो लगभग 6 से 7 सौ फिट ऊपर से नीचे आ रही थी जिसमें 7 लोग बैठे थे वहीं एक रोपवे नीचे से ऊपर जा रही थी।

नीचे की रोपवे लगभग 30 से 35 फिट ऊपर जा चुकी थी और ऊपर से नीचे के ओर आ रही रोपवे वह लगभग 100 फिट ऊपर रही होगी, इसी बीच रोपवे की तार की डोर टूट गई और ऊपर से नीचे आ रही रोपवे वह पहाड़ के नीचे एक बड़े से चट्टान में जा गिरी जिसमें सवार 7 लोग सवार थे जिनमें से एक 28 वर्षीय महिला आयुषी साठकर की मौत हो गई वहीं रोपवे में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वहीं नीचे की रोपवे में सवार 10 लोगों से भरा रोपवे लगभग 20 से 25 फिट ऊपर से धड़ाम से नीचे आगकर गिर गया जिसमें सवार लोगों को भी चोट आई लेकिन वह बहुत गंभीर स्थिति में नहीं हैं। हादसे के बाद पूरे मंदिर क्षेत्र के इलाके ने अफरातफरी मच गई तत्काल पुलिस और एंबुलेश और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया जहां से 4 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं, इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा,मां खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।