Skip to content

रील बनाने के लिए एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान डाल दिया जोखिम में-देखें वीडियो

नई दिल्ली / रील बनाने का क्रेज लोगों में इस कदर बढ़ रहा कि इसकी खातिर अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं,खासकर बारिश के दिनों में झरनों और डैम पर रील बनाना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन लोगों को इसकी परवाह नहीं..??

दरअसल राजस्थान के भरतपुर जिले का बरेठा बांध से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी स्तब्ध कर दिया है ,किस तरह से रील बनाने के लिए एक पिता ने अपनी ही बेटी को जान पर जोखिम ला दिया,

Ad

वह मना करती रही, पापा में गिर जाऊंगी… लेकिन पिता बोले मैं कह रहा हूं बस एक वीडियो बनाना है कुछ नहीं होगा,

मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाउनलोड किया गया है,यह वीडियो कल का ही भरतपुर का बताया जा रहा है,

इस वीडियो में एक बच्ची को उसके माता-पिता के साथ दिखाया गया है और पिता की मदद से बच्ची सुरक्षा दीवार को लांघकर उस जगह पर बैठी है,

जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है और वहां पर कोई सुरक्षा दीवार भी नहीं है, इस वीडियो पर लगातार नेगेटिव कमेंट आ रहे हैं।