जांजगीर-चांपा/ रास्ता रोक कर नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी रेशम उर्फ गोलू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी धोबीपारा थाना चांपा को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,आरोपी के विरूद्ध धारा 74,75,(1) (¡) 75(1)(¡¡) 75(1)(¡v) 78,351 (2)126 (2) BNS, 8 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

दरअसल आरोपी रेशम उर्फ गोलू यादव द्वारा बीते दिनांक 11.08.2025 को पीड़िता का रास्ता रोककर गलत नीयत से हाथ को पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी द्वारा घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया,

थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेशम उर्फ गोलू को पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया,
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि. सिलमानी टोप्पो, A.S.I. अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता एवं थाना चम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



