रायगढ़/राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भर, एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के संदेशों के साथ घरघोड़ा से तमनार तक पदयात्रा प्रारंभ,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने घरघोड़ा से तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का किया विधिवत शुभारंभ, पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,


दरअसल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज बुधवार को ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन के माध्यम में सरदार पटेल जी के योगदान,उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत विकासखण्ड मुख्यालय घरघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह और जनप्रतिनिधियों ने तमनार तक 12 किलोमीटर पदयात्रा का भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत में नृत्य, बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ उपाधि की पृष्ठभूमि, 565 रियासतों का विलय और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंग को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।



