रायगढ़ बिलासपुर हाई-वे 49 पर फिर देखने को मिला रफ्तार का कहर, यहाँ नेशनल हाईवे-49 पर कुनकनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, ढोल पाहरी के पास, देर रात एक ददनाक सड़क हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया, यहाँ तेज रफ्तार दो भारी हाईवा वाहनों की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है,जिसे इलाज के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
दरअसल खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुनकनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, ढोल पाहरी के पास में ये हादसा हुआ, एक हाईवा (नंबर CG13BE5975) रेत से लदा था, तो दूसरा हाईवा (नंबर CG11BD7126) सारडा एनर्जी के दर्रामुड़ा प्लांट से फ्लाई ऐश लेकर जा रहा था,


दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन एक दुसरे से चिपट गए है और सड़क पर मलबा बिखर गया, रेत लदे हाईवा का चालक केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई, वहीं, फ्लाई ऐश लदे हाईवा का चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है,उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही 112 की इमरजेंसी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची,शव को निकालने और ट्रैफिक को नियंत्रित करने का काम जारी है,लेकिन बड़ा सवाल ये है कि कुनकनी रेलवे ओवरब्रिज पर आखिर हादसे रुकते क्यों नहीं?
ये जगह तो जैसे मौत का अड्डा बन चुकी है स्थानीय लोग इसे ‘डेथ ट्रैप’ कहते हैं, जहां तेज रफ्तारी, ओवरलोडिंग और सड़क की खराब हालत की वजह से आए दिन होनेवाले हादसे में किसी न किसी की जान जाती हैं।



