Skip to content

रायगढ़ बाईपास में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,महिला व बच्चा घायल…

रायगढ़ /तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिडंत, बाइक सवार युवक की मौके पर ही हो गई मौत,

जबकि उसके साथ बैठी महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से हो गए घायल,

Ad

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल,

मृतक की पहचान संजू सिदार निवासी डभरा जिला सक्ती के रूप में हुई है,

जो रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में किसी कम्पनी में करता था काम, और परिवार समेत किसी काम से जा रहा था,

हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक मौके से हो गया था फरार,

जिसकी तलाश में जुटी पुलिस को तीन किलोमीटर दूर श्रवण ढाबे के पास लावारिस मिली ट्रेलर वाहन,जिसे जप्त कर लाया गया थाना,

आपको बता दें कि इसी इलाके में दो दिन पहले भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में सारंगढ़ के दो युवकों की असमय मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ था।