रायगढ़/ रायगढ़ जिला में एक बार फिर से हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, घरघोड़ा रेंज में हाथी शावक के जन्म की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विभाग को इसकी दी सूचना,
सूचना पर विभाग के अधिकारी मौके पहुचें और मादा हाथी व शावक की शुरू की निगरानी , घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में कटंगडीह परिसर के जंगल में हाथियों की मौजूदगी थी,

जहां तड़के करीब 3 बजे हाथी के चिंघाड़ने की आवाज ग्रामीणों ने सूनी, इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने केराबहाल के राजस्व भूमि क्षेत्र में देखा कि एक मादा हाथी अपने नन्हें शावक के साथ है और उस शावक का जन्म सुबह ही हुआ है,
धीरे-धीरे काफी संख्या में ग्रामीण यहां इक्ट्ठा हो गए,इस दौरान ग्रामीणों मादा हाथी व शावक का वीडियो भी बनाया,ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन अमला को दी जहां तत्काल घरघोड़ा रेंजर समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे, इसके बाद मादा हाथी को उनके दल में मिलाने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई।



