Skip to content

राजा /सोनम रघुवंशी कांड की तरह यहाँ भी बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति को गैंती से वार कर दे दी दर्दनाक मौत,हत्या के वक्त मृतक की पत्नी मौके पर ही रही मौजूद…..

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी सोनार में भी राजा /सोनम रघुवंशी कांड की तरह यहाँ भी बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति को गैंती से वार कर दर्दनाक मौत दे दी,

वही मृतक की पत्नी हत्या के वक्त मौके पर ही मौजूद थी, मृतक चेहरे और सीने पर गंभीर चोट के निशान हैं हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला,

Ad

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अमरनाथ केवट कोटमीसोनार गांव का रहने वाला है, वहीं अमरनाथ केवट की पत्नी का बॉयफ्रेंड युवराज केवट रिश्तेदार है,वह मुंगेली जिले के महुआकापा गांव का रहने वाला है जो पेशे से राज मिस्त्री है,

दरअसल बीते शनिवार को अमरनाथ केवट और उसकी पत्नी ईश्वरी केवट घर पर ही थे,तभी दोपहर 2 बजे ईश्वरी केवट का प्रेमी युवराज केवट स्कूटी से उसके घर पहुंचा, इस दौरान युवराज केवट ने अमरनाथ केवट पर घर में रखे गैंती (मिट्टी खुदाई करने का औजार) से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा,

अचानक हुए हमले से अमरनाथ केवट चेहरे और सीने पर गंभीर चोट आई, जिससे अमरनाथ केवट जोर से चिल्लाया,चीखें सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो अमरनाथ केवट खून से सना हुआ पड़ा था और फर्श पर और दीवारों पर खून के छीटें फैले हुए थे यह देखकर अमरनाथ की मां घबरा गई, इधर घटना के बाद आरोपी युवराज केवट मौका देखते ही भाग निकला,