Skip to content

राजधानी में इस वर्ष अपराधों में कमी दर्ज-SSPडॉ. लाल उमेद सिंह ने पेश किया कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर वर्ष 2025 का रिपोर्ट कार्ड…

रायपुर /राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर वर्ष 2025 का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है,यहाँ रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सालभर के अपराध, यातायात और पुलिस कार्रवाई से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए। ,इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मिडिया को बताया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रायपुर जिले में कुल 15,885 FIR दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 17,703 थी। इस तरह कुल अपराधों में कमी दर्ज की गई है,हालांकि गंभीर अपराधों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

Ad

वर्ष 2025 में रायपुर जिले में हत्या के 90 प्रकरण दर्ज किए गए जिनमें से 85 मामलों का खुलासा कर पुलिस ने 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं हत्या के प्रयास के 97 मामलों में 213 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है,आंकड़ों के अनुसार राजधानी में औसतन हर 4 दिन में एक हत्या की घटना सामने आई, जो गंभीर चिंता का विषय है।

वही साल 2025 में डकैती के 7 मामले दर्ज हुए जिनमें से 6 का खुलासा कर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,लूट के 71 मामलों में 137 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई,चोरी के 1,442 मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2024 के 1,497 मामलों से कम हैं।, वहीं नकबजनी के 473 मामले सामने आए जबकि 2024 में यह संख्या 526 थी। पुलिस के अनुसार चोरी और नकबजनी के मामलों में आंशिक कमी आई है।

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियानों के तहत वर्ष 2025 में 1,44,050 चालानी कार्रवाई की गई,इस दौरान 14 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया, जबकि वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 10 करोड़ 75 लाख रुपये था,ड्रिंक एंड ड्राइव के 1,537 मामले दर्ज किए गए,यातायात जागरूकता के लिए 653 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आर्म्स एक्ट के तहत 561 मामलों में 566 आरोपियों पर कार्रवाई की गई और बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए। सट्टा के 73 मामलों में 88 आरोपियों से 9.10 लाख रुपये जब्त किए गए। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 4,577 मामलों में 4,650 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि रायपुर पुलिस का लक्ष्य अपराध नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है,आने वाले समय में नशा, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए अभियान और तेज किए जाएंगे।