कांकेर/ रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी,सह आरोपी पुलिस के गिरफ्त में तो वही मुख्य आरोपी हुआ फरार, दरअसल डॉ के पास अपने पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शातिर ने डॉक्टर को रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ठग लिया,
आरोपी ने डॉ को ऐसे लालच में फसाया कि किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक तक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है, इस बीच अब रकम लौटाने की बात सामने आई तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई,जिसपर कार्यवाई करते हुए कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया है वही इस ठगी का मास्टर माइंड अब भी फरार है,


कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपर्णा रामटेके निवासी आरईएस कॉलोनी ने बताया कि उनके पिता देवेंद्र रामटेके की शहर के एक मेडिकल कॉपलेक्स में क्लीनिक है, जहाँ संजय नगर में रहने वाला आलीम खान 2017 में अपनी पत्नी का इलाज कराने उनके पिता के पास आया था,
यहीं से जान-पहचान शुरू हुई. 2018 के नवंबर में आलीम ने खुद को कोलकाता की एक कंपनी में काम करने वाला बताया. उनके पिता को रकम दोगुना करने का लालच दिया,आलीम ने पहले दो लाख रुपए लिए फिर कहा कि पुरानी कंपनी डूब गई है अब वह नई कंपनी से जुड़ा है जिसमे निवेश करने पर दोगुने पैसे दिलवा देगा,
रकम दोगुने के लालच में देवेंद्र ने उसे 2019 के जनवरी से दिसंबर तक करीब 10 लाख नगद और ऑनलाइन दिए,2020 में भी किस्तों में पैसे देते रहे, 2021 से 2024 तक लगातार पैसों की मांग होती रही,अपर्णा और उनके पिता ने आलीम को कुल 75 लाख रुपए ऑनलाइन व नगद दिए, इसके अलावा 23 लाख रुपए उसने आरोपी डीलक्स मरकाम के खाते में ट्रांसफर करवाए,कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए ले ली,
इधर समय पूरा होने पर पीड़ित परिवार ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी हर बार दो-चार दिन में मिल जाएगा कहकर टालता रहा,आखिरकार अपर्णा ने परेशान होकर इस साल 14 मई को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,पुलिस ने आरोपी आलीम के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया,
कांकेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जाचं में पता चला कि आरोपी डीलक्स मरकाम जो अपना बैंक खाता आलीम को किराये पर दिया था और उसके कहने पर पैसे अपने खाते में ले रहा था वह भी फरार है, इसपर कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने मुखबिरों का जाल बिछाया,इस बीच मुखबिर से पता चला कि डीलक्स कोंडागांव में केशकाल थाना स्थित अपने गांव चिपरेल में छिपा है, इसके बाद कांकेर थाना प्रभारी ने टीम रवाना कर आरोपी को उसके घर से गिरतार कर लिया,
साथ ही आरोपी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को जब्त किया गया है,आरोपी डीलक्स की उम्र 35 वर्ष निवासी आवासपारा चिपरेल गांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है,वहीं मुय आरोपी आलीम खान अब भी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है,
उक्त कार्रवाई में कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर, एएसआई भुनेश्वरी भगत, कॉन्स्टेबल ओमकार, वयंत सरोज, महिला कॉन्स्टेबल सविता नाग और पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही…..



