Skip to content

युवकों को हाथियों के वीडियो बनाना पड़ा महंगा,हाथियों ने जमकर दौड़ाया, किसी तरह जान बचाकर भागे युवक-देखें विडियो

रायगढ़ / रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में इस समय विचरण कर रहा है, जहां नवापारा से भेंगारी मार्ग जंगल के रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों ने हाथियों को देखकर उनका वीडियो बनाना शुरू किया पर कुछ ही देर में शायद हाथियों को ये पसंद नहीं आया और वे अपने दल के साथ युवको को जमकर दौड़ाया,

दरअसल यह युवक किसी काम के सिलसिले में घरघोड़ा आए थे और वापस अपने घर जा रहे थे, वे यहां से गुजर रहे थे तभी अचानक भेंगारी मार्ग की तरफ बढ़ रहे हाथियों के दल को देखा और चलती बाइक से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया,
हाथी दल आगे बढ़ रहा था और युवक उनका वीडियो बना रहे थे, तभी दल के एक बड़े हाथी की नज़र इन युवकों पर पड़ गई और वह दल से निकलकर बाइक सवारों को दौड़ाने लगा,जिससे वे किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे, हाथी ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया जिसका वीडियो बाद में वायरल होने लगा है,

Ad

आपको बता दें कि घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों के दल के अलावा छर्राटांगर जंगल में 1 सिंगल हाथी भी विचरण कर रहा है, इससे वन विभाग के द्वारा नवापारा-टेंडा और कटंगडीह गांव में मुनादी कराया गया है ताकि कोई ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाए और न ही ऐसा कोई हरकत करे जिससे उसको नुक्सान हो,

इस संबंध में घरघोड़ा रेंजर सीके राठिया ने फोन पर बताया कि नवापारा-टेंडा क्षेत्र में हाथियों के होने की जानकारी मिलने के बाद से लगातार उन पर निगरानी की जा रही है,,