Skip to content

यात्री बस और ट्रेलर वाहन में जोरदार भिडंत, दर्जन भर हुए घायल–

रायगढ़ / रायगढ़-जशपुर मार्ग पर आज फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक यात्री बस और ट्रेलर वाहन में जोरदार भिडंत हो गया, दरअसल रायगढ़ से कापू जा रही पूर्णागिरी जोशी नाम की एक यात्री बस जिसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे को चिराईपानी-लाखा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी,इस दुर्घटना में बस चालक सहित एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए,

दुर्घटना सुबह लगभग 11:30 बजे के आसपास हुई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह सीधे यात्री बस से टकरा गया,टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

Ad

बस चालक गंभीर रूप से घायल होकर अपने केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और सिटी कोतवाली पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका, बस चालक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुख नंदन पटेल अपने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुचें और बचाव कार्य शुरू किया,

दुर्घटना में घायल यात्रियों, जिनमें बस चालक के अलावा सत्यम चौहान, प्रहलाद चौहान, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयारा नाग, टिंगो मिंज, अमित चर्तुवेदी, सरस्वती चर्तुवेदी,सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा शामिल हैं, जिनको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है,पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।