Skip to content

यहाँ कानून से ज्यादा अपराधियों के हौसले बुलंद, असामाजिक तत्वों ने वर्दीधारी जवान के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे गाना बजाकर नाचने पर भी किया मजबूर…

सूरजपुर /यहाँ कानून से ज्यादा अपराधियों के हौसले बुलंद है, इसका एक जीता-जागता नजारा सामने आया है,यहाँ कुछ असामाजिक तत्वों ने वर्दीधारी जवान के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे गाना बजाकर नाचने पर मजबूर भी किया..??

दरअसल सूरजपुर जिले में एक नर्सरी परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को उसकी महिला मित्र के साथ कुछ ग्रामीण युवकों ने पकड़ लिया,इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन डांस कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड नर्सरी परिसर में अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और दोनों को घेर लिया। वायरल वीडियो में गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है, जबकि युवक उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि युवकों ने बेल्ट और डंडे से उसकी पिटाई की। इसके अलावा मोबाइल पर गाना बजाकर उससे जबरन डांस भी कराया गया।

पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज होने या पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है,प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।