नई दिल्ली /कुशीनगर/उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी,बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया,इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है, अधिकारी ने बताया कि महिला ने शराब पीने की आदत के चलते अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी,

पुलिस के अनुसार यह घटना पडरौना इलाके में हुई और मृतक की पहचान लालचंद के रूप में हुई है जो शराब पीने का आदी था, बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर लालचंद और उसकी पत्नी किरण के बीच विवाद हो गया था,जिसके बाद किरण ने लालचंद पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,

मामले में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, फिलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है,पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति शराब पीने का आदि था, जिसको लेकर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी दोनों के बीच शनिवार को भी विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली…



