Skip to content

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट,रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में हो सकती है भारी बारिश…

रायपुर /छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा,मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की बौछार या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है,राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है,

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र बताया जा रहा है, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, इसके अलावा समुद्र तल पर सक्रिय मानसून ट्रफ रेखा मध्य भारत से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है,इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर बना हुआ है,

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है,वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है,बारिश के साथ वज्रपात यानी आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है,

राजधानी रायपुर समेत रायपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है,प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है,भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति भी बन सकती है,,