सूरजपुर /सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित मोहरा एनीकट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया,यहाँ नहाने के लिए एनीकट में उतरे दो नाबालिग छात्र गहरे पानी में डूब गए,सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया जो करीब 20 घंटे तक चला,आज सुबह दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम रविवार दोपहर अपने 5–6 दोस्तों के साथ घूमने के बहाने रामनगर मोहरा एनीकट पहुंचे थे,इस दौरान दोनों नहाने के लिए डेम में उतर गए,कुछ ही पलों में वे गहरे पानी में समा गए, जिसे देख साथियों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हादसे के वक्त अयान का भाई आवेश भी मौके पर मौजूद था, अन्य बच्चों ने भागकर घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया,रविवार शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।
आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव एनीकट से बाहर निकाले गए,शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है,बताया गया कि मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9 वीं का छात्र था, जबकि आदिल अंसारी मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था।
वह शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर हाल ही में अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था।परिजनों के अनुसार अयान रविवार दोपहर पिता के साथ भोजन करने के बाद “हेयर कटिंग कराने जा रहा हूं” कहकर घर से निकला था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि मोहरा एनीकट में पहले भी कई डूबने के कारण इसे प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, बावजूद इसके लोग यहां नहाने पहुंच जाते हैं,गहरे पानी के कारण यह एनीकट लगातार जानलेवा साबित हो रहा है।



