रायपुर/रायपुर में पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ब्रिज के पास एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट आया होगा, लेकिन मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी,
मृतक की पहचान सुमित कुमार मेंडे के रूप में हुई है वह थाना विधानसभा इलाके का रहने वाला था,स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की, प्रारंभिक जांच में पुलिस मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है,


हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सटीक वजह सामने आएगी, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोवा ब्रिज क्षेत्र रेलवे ट्रैक के पास काफी व्यस्त है और ऐसी घटनाओं की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करना आवश्यक होता है,जांच में यह भी देखा जा रहा है कि ये हादसा है या कुछ और ……???



