रायगढ़ /मोबाइल चोरी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए चोर व खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों से डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद किया है, वही मुख्य आरोपी ने पूछताछ में खुला बड़ा राज खोलते हुए बताया की व चोरी की मोबाईल को रायगढ़ के दो मोबाईल दुकान दरों को बेचना बताया, जिसपर पुलिस ने चोरी के मोबाईल खरीदने के आरोप में रायगढ़ के दो मोबाइल दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है,

दरअसल बीते 18-19 अगस्त की रात कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था, दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई,जांच में संदेही दीपक झरिया को पकड़ा गया, जिसने चोरी स्वीकार कर बताया कि उसने मोबाइलों को रायगढ़ के मोबाइल दुकानों में बेचा है,

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1100 रुपये नकद तथा 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए, वहीं रायगढ़ निवासी मोबाइल संचालक अंकुश अग्रवाल और यश बंसल से भी चोरी के मोबाइल जब्त किए गए,अंकुश अग्रवाल से एक पोको मोबाइल (कीमत 10,999 रुपये) और यश बंसल से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत 16,999 रुपये) बरामद हुआ,
पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने चोरी की संपत्ति होना जानते हुए मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार की,जिसपर पुलिस ने मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाई जारी है,,



