रायपुर /रायपुर शहर में पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक से मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम के जरिये दोस्ती करके जान-पहचान बढ़ाने और इसके बाद अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है,फ़िलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल से बातचीत होने के बाद आरोपी ने रायपुर आकर घनिष्ठता बढ़ाई और तीन-चार महीने में आरोपी करीब 4 लाख रुपए महिला आरक्षक से वसूल कर चुका है। बार-बार हो रही रुपए की मांग से तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया है,

मामले में सीएसपी पुरानी बस्ती ने बताया कि पीड़िता विडो है और आरोपी ने शादी का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया था,आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



