Skip to content

मुर्गा-भात खाने से दो लोगों की मौत,तीन हुए अस्पताल में भर्ती….

कोरबा / कोरबा जिले के कोरकोमा गांव में एक मुर्गा-भात खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई,मृतकों की पहचान राजबिन चौहान और जेमसिह के रूप में हुई है, जबकि राजाराम राजकुमार और चमेली बाई की हालत गंभीर बनी हुई है,सभी पीड़ित एक ही परिवार से हैं और उन्होंने मुर्गाभात खाया था,

मिली जानकारी के अनुसार मुर्गाभात राजबिन चौहान के घर में आयोजित की गई थी,खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान 69 वर्षीय राजबिन चौहान और 45 वर्षीय जेमसिह की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है,

Ad

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना,मृतिका राजबिन की बहू रानू चौहान ने बताया कि उसकी सास और उसका पति राजकुमार गांव में ही रहने वाले राजमणि के घर पर मुर्गा-भात खाने गए थे,

जहां से वापस लौटने के बाद मुर्गा-भात घर लेकर आई और खाने के बाद उल्टी करने लगी,उसके पति की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी करने लगे, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस दौरान उनके साथ अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सभी को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई, बाकी का इलाज अभी जारी है,

ग्रामीणों ने बताया कि किसी दूसरे गांव में हुए पूजा-पाठ में मुर्गा का बलि दिया गया था,जिसे लाकर राजमणि के घर पार्टी मनाई जा रही थी, मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई है वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया है,जहां मुर्गा-भात खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है जिसमें दो की मौत हो गई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा..