सारंगढ़ /बिलाईगढ़ /जिले के विकासखंड बरमकेला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के गरीबों के लिए कर्ज व मुसीबत का जाल बन गई है,यहाँ बरमकेला के ग्राम गौरडीह निवासी भीमसेन पटेल के साथ 1.5 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दरअसल भीमसेन पटेल ने बीते 2 मई 2026 को पीएमसूर्य घर योजना के तहत वेंडर ‘राहुल अग्रवाल-रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन’ के माध्यम से सोलर पैनल के लिए आवेदन किया था,जिसपर तत्काल क्र्य्वाई करते हुए बैंक ने लों पास कर दिया और ग्रामीण ने लोन का एक लाख पचास हजार रुपये सीधे वेंडर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गये,
लेकिन रुपये मिलने के एक महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी वेंडर ने हितग्राही के घर न तो सोलर पैनल लगा, न ही कोई सामग्री भेजी, जिससे परेशान होकर भीमसेन ने 9 जून 2026 को सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता, बरमकेला को लिखित शिकायत देकर वेंडर पर ब्लैकलिस्ट करने और ईएमआई रोकने की मांग की है।
शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वेंडर राहुल अग्रवाल ने आनन-फानन में सोलर-सिस्टम के कुछ उपकरण भीमसेन के घर भेजकर कम शुरू किया, पर काम को आधा-अधूरा छोडक़र फिर फरार हो गया,जिस कारण सोलर-सिस्टम चालू नहीं हुआ,अब किसान भीमसेन को बैंक की ईएमआई भी पटानी पड़ रही है और बिजली का बिल भी भरना पड़ रहा है।
‘मुफ्त बिजली’ का सपना दिखाकर किसान को कर्ज और अंधेरे में धकेल दिया गया। सोलर से एक यूनिट बिजली नहीं मिली, लेकिन लोन का बोझ और बिजली विभाग का बिल दोनों चालू हैं।
शिकायत के बाद वेंडर ने पीडि़त के घर सिर्फ सामान गिरवाया और काम आधा-अधूरा कर शेष कार्य सामान आने के बाद करने की बात कही,जबकि हकीकत में घर में अंधेरा कायम है और वेंडर गायब है,अधिकारी का कहना है कि कागजों में काम होना गलत है, ऐसे में पीडि़त को संबंधित पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहिए,
वही इस मामले को लेकर AE गदाधर सिदार ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना में वेंडर के द्वारा सारा सिस्टम लगता है, इसमें बिजली विभाग सिर्फ आवेदक के सोलर पैनल सही लगा या नहीं इसका निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करता है, भीमसेन पटेल मामले में वेंडर की लापरवाही है आप वेंडर के विरुद्ध पोर्टल में आनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, इसमें बिजली विभाग की कोई भूमिका नहीं है,,,,




