Skip to content

मुख्य मंत्री ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की ली जानकारी–

रायपुर /आज दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।

प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्री व राहत राशि का शीघ्र वितरण करने, प्रभावित गांवों में सड़क संपर्क एवं बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Ad

साथ ही, बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिवों को भी अपने-अपने जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मेरी प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचे और किसी को कोई तकलीफ़ न हो।

मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ है। हम सभी मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए शीघ्र ही बस्तर को इस प्राकृतिक आपदा से उबारकर विकास की नई दिशा देंगे।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन