रायपुर/गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं,इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे,

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर जिले में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा में तिरंगा बुलंद करेंगे, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्री, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार राज्यपाल को छोड़कर सभी जिलों में कार्यक्रमों की व्यवस्था तय कर दी गई है,जिला मुख्यालयों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख जिलों में मुख्य अतिथि इस प्रकार हैं—
बिलासपुर: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
दुर्ग: तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
बस्तर: अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
सरगुजा: विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
रायगढ़: डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
राजनांदगांव: रामविचार नेताम, मंत्री
बीजापुर: दयालदास बघेल, मंत्री
कबीरधाम: केदार कश्यप, मंत्री
जशपुर: लखन लाल देवांगन, मंत्री

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 32 जिलों में मुख्य अतिथियों की नियुक्ति की गई है, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और बेमेतरा में विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे, नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप एवं भोजराज नाग, जबकि कांकेर में देवेंद्र प्रताप सिंह समारोह में शामिल होंगे,कुछ जिलों में दो-दो मुख्य अतिथि भी निर्धारित किए गए हैं, दंतेवाड़ा में लक्ष्मी राजवाड़े एवं गजेंद्र यादव, धमतरी में अजय चंद्राकर एवं राजेश मूणत, जबकि सकी में कमलेश जांगड़े ध्वजारोहण करेंगी,कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले और मनेन्द्रगढ़ में विधायक लता उसेंडी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। सुकमा, कोण्डागांव सहित प्रदेश के सभी जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किए जाएंगे,इस व्यापक व्यवस्था से पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बनेगा।



