Skip to content

मिनीमाता बांगो बांध में जल स्तर बढ़ने से 4 गेट खोले गए, 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है-देखे वीडियो

कोरबा /कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण 4 गेट खोल दिए गए हैं,यह निर्णय मुख्य अभियंता महोदय बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता महोदय कोरबा के साथ चर्चा के बाद लिया गया है, आज दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जल स्तर 358.10 मीटर और 90.71% होने के कारण यह निर्णय लिया गया है,गेट नंबर 4, 5, 6 और 8 को खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।

गेट नंबर 4 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि गेट नंबर 5 और 6 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है,गेट नंबर 8 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है,इस प्रकार, बांध से कुल 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है,

Ad

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के 4 गेटों को अभी समय 2:40 PM पर खोल दिया गया है,उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है , वही बांध पर प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है,साथ ही बारिश के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार बांध के अन्य गेटों को भी खोला जाएगा,