Skip to content

मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आकर 2 लोग जिंदा जले,पुलिस कर रही मामले की जाचं–

बिलासपुर /बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आकर 2 लोग जिंदा जल गए,मरने वालों में सुपरवाइजर और मजदूर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मोटर से निकली चिंगारी से तारपीन तेल के टैंकर में लगी थी आग,मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी शामिल हैं,सुपरवाइजर ऋषभ फैक्ट्री से जलते हुए निकले थे जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरानउनकी मौत हो गई,वहीं मजदूर आयुष फैक्ट्री में ही फंस गया था और जलने से उसकी भी जान चली गई।

Ad

दरअसल, मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लकड़ी पॉलिश और अन्य कार्यों में उपयोग होने वाले ज्वलनशील तारपीन तेल को संग्रहित करने के लिए एक बड़ा टैंकर बनाया गया है, जहाँ मंगलवार (23 दिसंबर) दोपहर अचानक टैंकर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की तेज लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा,आग की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं,दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों की मदद से लगातार पानी और फोम का छिड़काव किया।

वहीं देखते ही देखते आग फैली तो वहां काम कर रहे दर्जन भर से अधिक मजदूर अपनी जान बचाकर भागे,इस बीच फैक्ट्री के सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला के कपड़ों में आग लग गई, वह जलते हुए बाहर निकले प्रबंधन की ओर से उसे रायपुर स्थित कालड़ा नर्सिंग होम भेज दिया गया,वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फैक्ट्री में आयुष सूर्यवंशी, उसका बड़ा भाई आशीष और पिता घनश्याम सूर्यवंशी भी काम कर रहे थे,आशीष और घनश्याम तो बाहर निकल गए, लेकिन आयुष फंस गया देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला, अगले दिन उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी जान चली गई थी।

लोगो के बताये अनुसार मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर से निकली चिंगारी पास रखे तारपीन तेल के टैंकर तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं मामले में सिरगिट्टी थाने के टीआई किशोर केंवट का कहना है कि मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री के सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और आयुष सूर्यवंशी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है,पोस्टमॉर्टम के बार शव परिजनों को सौंपा जाएगा,फ़िलहाल आग को लेकर जांच की जा रही है।