रायगढ़ / रेत के अवैध परिवहन करनेवालों पर गाज गिराते हुए जोबी पुलिस ने 9 ट्रैक्टर को जप्त किया है और अग्रिम कार्यवाई के लिए खनिज विभाग को सौपा है, दरअसल जोबी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेत तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मांड नदी से जिला सक्ती की ओर जा रहे जोबी मार्ग पर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा,

पुलिस ने जब वाहनों को रोककर पूछताछ की तो किसी भी चालक के पास रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले,मौके पर ही सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर विधिक कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है,पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है, जोबी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के अभियान की एक और बड़ी सफलता है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी..

कार्यवाही में पकड़े गये वाहन चालक-
हरिलाल राठिया पिता भुवनेश्वर 22 वर्ष ग्राम केरवाद्वार थाना करतला, जिला कोरबा, महिंद्रा भूमिपुत्र 275 सीजी-12 बीएफ 7548
हितेश वैष्णव पिला फकीर दास, 28 वर्ष, ग्राम पलगड़ा, थाना खरसिया, सोल्ड महिंद्रा Yovo टेक्स + 405 D1
दीपक कुमार राठिया पिला आत्माराम 29 वर्ष ग्राम चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा, सोनालिका D1740 सीजी-13एल 9281
लोकेश धनवार पिता दुकालू धनवार 22 वर्ष ग्राम देहजरी थाना खरसिया महिंद्रा 275 सीजी-13 जे 3748
सेलुराम चौहान पिता भोदूराम 55 वर्ष ग्राम टोहीलाडीह थाना सकती जिला सक्ती, सोनालिका DI 35 सीजी-11बीक्यू 3491
तुलेश्वर राठिया पिता करम सिह २4 वर्ष ग्राम पलगड़ा थाना खरसिया महिंदा Yovo 275 सीजी-11 एएक्स 7256
राजकुमार डनसेना पिता मोहन डनसेना 3० वर्ष ग्राम देहजरी थाना खरसिया, महिंद्रा भूमिपुत्र सीजी-12बीडी 8418
जनक राम साहू पिता स्व० हेतराम 50 वर्ष ग्राम कोठीकुण्डा चौकी जोबी, जोन डियर सीजी-13एएस 3558
छबीलाल राठिया पिता लेखराम 23 वर्ष ग्राम सेंद्रीपाली, थाना करतला जिला कोरबा, महिन्द्रा 275 BP सीजी-12 बीएम 3129



