Skip to content

महिला थाना परिसर में महिला ने खुद को लगा ली आग,घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती–

रायपुर /रायपुर के महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा ली और आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई,पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है,

महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, दरअसल पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,फ़िलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है,पीड़ित महिला की बहन ने बताया कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था,

Ad

उससे मारपीट की थी गर्दन पर लात रख दिया था दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी,दोनों के 2 बच्चे भी है बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा है,

 पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला वर्षा गोस्वामी काउंसलिंग में महिला थाने पहुंची थी,दोपहर 12-12.30 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, तभी उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और महिला थाने के अंदर घुस गई, थाने में मौजूद स्टाफ से महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा तो वह तत्काल उसकी तरफ भागे उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाई,

महिला के शरीर के कुछ कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए हैं वहीं शरीर का कुछ हिस्सा भी आग में जख्मी हो गया है,इसके बाद तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है,जहां महिला का इलाज जारी है महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है यह साफ नहीं हो पाया है।