नई दिल्ली /अपनी महिला मित्र से बेरोकटोक मिलने के लिए एक युवक ने खुद को दारोगा बनकर परिजनों के सामने पेश किया. इसके लिए उसने बाकायदा पुलिस की वर्दी सिलवाई, नेम प्लेट लगवाई और चार स्टार लगाकर इलाके में रोब जमाना शुरू कर दिया,लेकिन आखिरकार उसकी यह नकली ‘अफसरी’ पुलिस की गिरफ्त में ही आकर टूट गई.

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के सैनी गांव का है यहां अपने ससुराल में रहनेवाली एक महिला जिसके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है,इस बीच उस महिला की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी शुभम राणा (28) से हुई,शुभम महिला से मिलने उसके घर अक्सर आता था और किसी को शक न हो इसलिए उसने एक पुलिस अधिकारी की तरह वर्दी पहननी शुरू कर दी और खुद को दादरी, ग्रेटर नोएडा थाने में तैनात उपनिरीक्षक बताने लगा,

बीते शुक्रवार को भी शुभम महिला से मिलने पहुंचा, लेकिन महिला के ससुराल पक्ष को कुछ शक हुआ और उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया जब थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो पूरा मामला उजागर हुआ,
युवक फर्जी दारोगा निकला पूछताछ में उसने बताया कि वह वन विभाग में करीब दो साल पहले कुछ महीनों के लिए टेंपरेरी नौकरी कर चुका है,वहीं से उसने सरकारी सिस्टम को करीब से देखा और फर्जी पहचान का विचार आया,पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, चार स्टार, अंगोला शर्ट, पुलिस कैप, फर्जी नेम प्लेट, नकली पुलिस परिचय पत्र और मोबाइल बरामद किया है,
वही उसके मोबाइल में वर्दी में फोटो और रील्स भी मौजूद थीं,पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वर्दी मुजफ्फरनगर के एक टेलर से सिलवाई थी,मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है लेकिन कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है,



