Skip to content

महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी लुकेश्वर यादव को किया गिरफ्तार–

रायगढ़ /रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में ग्राम धौराडांड में महिला रेखा राऊत की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी लुकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर आरोपी से हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,

दरअसल बीते दिनों कृष्णा राउत की बेटी प्रीति राउत और दामाद मायके आए थे जहाँ रथ देखने के दौरान आरोपी लुकेश्वर यादव द्वारा उसकी बेटी प्रीति के साथ अश्लील हरकत की गई थी, जिसे रेखा राउत (मृतिका) ने डांटा था,जिसके बाद में लुकेश्वर के पिता ने क्षमा मांगी और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी,परंतु आरोपी लुकेश्वर यादव मन में रंजिश पाले बैठा था,

Ad

और घटना की शाम जब रेखा राउत ऊपर पारा से लौट रही थी, तभी लुकेश्वर यादव ने अपने घर से लोहे की कुल्हाड़ी लेकर रास्ते में उसकी दो-तीन बार वार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर pm पंचनामा कर कार्यवाई शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी,

पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आज आरोपी लुकेश्वर यादव निवासी नवागांव धौराडांड को हिरासत में लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,