Skip to content

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी,पुलिस टीम मौके पर कर रही मामले की जाचं–

रायगढ़ / रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना धरमजयगढ़ के मस्जिद पारा की है,

जहां घर के बाहर बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई,

मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान (48 वर्ष), पति महोब्बत चौहान के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला,

घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

घटना की परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है,हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा,

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी,