Skip to content

महिला एवं बाल विकास विभाग में एसीबी का छापा-40 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरीश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार…

जशपुर /महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-02 (लिपिक) गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक पर ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मांगने और वसूली का गंभीर आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक ने कार्यालय में पदस्थ एक भृत्य से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Ad

पहले भी ले चुका था रिश्वत जांच में सामने आया है कि आरोपी लिपिक ट्रांसफर कराने के नाम पर पहले ही 30 हजार रुपये वसूल चुका था,इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर उसने दबाव बनाने के लिए भृत्य की पल्सर बाइक जबरन अपने कब्जे में रख ली थी जो मामले की गंभीरता को और बढ़ाता है।

कार्रवाई जारी एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच व अन्य संभावित लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश मानी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।