Skip to content

मदहोश पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म,सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

सूरजपुर/सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, दरअसल 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी,जहाँ शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे, इस बीच  महिला का पति नशे के कारण रास्ते में मदहोश होकर गिर पड़ा,

और इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसके सामने महिला को अपने साथ खेत ले गए और वारदात को अंजाम दिया,पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा  है। घटना 27 जून शाम की है जब  पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी,जहां दोनों ने सामान की खरीदारी की और लौटते समय पति ने कोसना (चावल की शराब) पी ली।

रात करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में मंहगई निवासी ऋतु यादव और उसके तीन साथियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, घटना के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, वे सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे।

घटना के बाद जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची, वह इस घटना से सहमी हुई थी। 2 दिनों बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा , जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है,सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं, मुख्य आरोपी ऋतु यादव है जो करीब दो साल पहले  हथियारबंद लूट के मामले में पकड़ा गया था और काफी समय तक जेल में रहा है,